मोदी सरकार सबसे भरोसेमंद - ओईसीडी रिपोर्ट
GN Bureau | Friday 14 July 2017
भारत की जनता ने अपनी सरकार पर पूरा भरोसा दिखाकर अपने देश के नाम को सबसे ऊपर कर दिया है। ऑर्गेनाइज़ेशन फॉर इकोनॉमिक को-ऑपरेशन एंड डेवलपमेंट (ओईसीडी) की ताजातरीन रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार दुनिया की सभी सरकारों में सबसे ज़्यादा भरोसेमंद सरकार है।
प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गए फैसलों को मान कर और अपना विस्वास सरकार पर जता कर जनता ने ये बात साबित की है। नागरिकों के भरोसे की बदौलत ही सरकार प्रभावी ढंग से अपनी नीतियों को लागू करने में सफल हो पाती है। इसी भरोसे को लेकर प्रतिष्ठित वैश्विक पत्रिका `फोर्ब्स` में यह रिपोर्ट छपी है। इस सर्वे में 15 देशो को जगहे दी गयी है। जिसमे भारत का नाम सबसे ऊपर आया है। इस सर्वे के मुताबिक दुनिया में सबसे ज्यादा 75 प्रतिशत भारतीय अपनी सरकार और उसकी नीतियों पर भरोसा करते हैं। सर्वे की लिस्ट में जहां ग्रीस सबसे कम 13 प्रतिशत के साथ नीचे है वहीं भारत भारत के बाद कनाडा, तुर्की और रूस का नंबर आता है।
इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका को 10वें नंबर पर रखा गया है। यहां सिर्फ 30 फीसदी लोगों को अपनी सरकार पर भरोसा है। सर्वे के अनुसार ग्रीस में यूरोप के माइग्रेशन क्राइसिस, एक से ज्यादा चुनाव और बैंकों के बंद होने के चलते केवल 13 प्रतिशत लोग सरकार पर भरोसा करते हैं।